Dr. Gourav Singh
Assistant Professor, Department of Hindi, PSG College of Arts & Science, Coimbatore, Tamil Nadu, India
E-mail: gouravsingh@psgcas.ac.in
Issue: Vol. 2 No. 4 (December 2026) – Anubodhan
प्राप्तिः 10 अक्टूबर 2026 / स्वीकृतः 19 अक्टूबर 2026 / प्रकाशित ऑनलाइन: 30 अक्टूबर 2026
DOI: https://doi.org/10.65885/anubodhan.v2n4.2026.142
Abstract
कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की धुरी है और किसान उस धुरी में लगे पहियों के समान हैं जो कृषि रूपी गाड़ी को चलाए जा रहे हैं । हालाँकि किसान का जीवन सरल नहीं है वह आजीवन संघर्ष और व्यापक अभाव में गुजर बसर करता है । आए दिन अख़बार में पढ़ा जाता है कि अमुक गाँव में किसान ने समस्याओं के चलते आत्महत्या कर ली । इन आत्महत्याओं की गणना में लगी सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था आंकड़े ही बताती है लेकिन आत्महत्या की वजह को उजागर नहीं करती है । बड़े पैमाने पर किसानों का कृषि से विस्थापन और शहर में मजदूर बनने की होड़ कृषि को संकट में पड़ने का बड़ा कारण है, इस समस्या को सरकार व प्रशासन उपेक्षित छोड़ दे रहें हैं, जोकि भविष्य में एक भयावह स्थिति को जन्म दे सकती है । किसान अपने खेतों में स्वामी होता है और अनगिनत समस्याओं एवं अभावों के कारण वह शहर व कल-कारखानों में जाकर एक लाचार मजदूर के रूप में बदल जाता है । किसान के संघर्ष, अभाव, समस्याएँ और उसकी इस बदलती छवि का चित्रण, संजीव ने अपने प्रसिद्ध उपन्यास ‘फाँस’ में अत्यंत संजीदगी से किया है ।
कुँजी शब्द : किसान आत्महत्याएं, महिला किसान, कर्ज, आपदा, प्रशासन, कृषि, फसल मूल्य
How to cite: Singh, G. (2026). फाँस उपन्यास में चित्रित किसान जीवन की त्रासदी का अध्ययन. Anubodhan, 2(4), 19–24. https://doi.org/10.65885/anubodhan.v2n4.2026.142