डॉ० सतीश कुमार द्विवेदी
असिस्टेंट प्रोफेसर, श्री नरहेजी महाविद्यालय, नरहीं, रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश, भारत
E-mail: satish.dwivedi5@gmail.com
Issue: Vol. 2 No. 4 (December 2026) – Anubodhan
प्राप्तिः 18 अक्टूबर 2026 / स्वीकृतः 27 अक्टूबर 2026 / प्रकाशित ऑनलाइन: 31 अक्टूबर 2026
DOI: https://doi.org/10.65885/anubodhan.v2n4.2026.143
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र का मूल उदेश्य आदि काल से वर्तमान समय तक हमारे देश भारत में मूलभूत या प्राथमिक शिक्षा के विकास, व्यवस्थाओं और समस्याओं का विश्लेषण एवं तुलनात्मक अध्ययन करना है। प्रस्तुत शोध लेख में शोधकर्ता द्वारा शोध के गुणात्मक अनुसंधान के अन्तर्गत प्रदत्त संग्रहण के लिए ऐतिहासिक विधि का प्रयोग किया गया है। शोध से सम्बन्धित आँकड़े एकत्रित करने के लिए द्वितीयक स्रोतों का प्रयोग किया गया है अर्थात् आँकड़े साहित्य आधारित है। आँकड़ों के लिए सम्बन्धित पुस्तकों और शोधपत्रों का अध्ययन किया गया है। प्रस्तुत शोध पत्र में शोध के तीन प्रमुख उदेश्यों का निर्धारण किया गया है। शोध पत्र में वैदिक कालीन प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था से लेकर भारत के नवीनतम तीसरी राष्ट्रीय शिक्षा नीति एन0 ई0 पी0-2020 तक प्राथमिक शिक्षा के विकास और व्यवस्थाओं तथा विद्यमान समस्याओं का विश्लेषणात्मक एवं तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। निष्कर्ष रुप में यह पाया गया कि वर्तमान समय की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की नींव वैदिक काल में ही पड़ चुकी थी। आज वर्तमान मौलिक शिक्षा रूपी सुन्दर भवन उसी नींव पर अवस्थित है। यद्यपि बीच में समय-समय पर बहुत सारी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा है। आज भी प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में कुछ समस्याएं विद्यमान हैं। लेकिन मुस्लिम काल को छोड दिया जाए तो आदि काल से ही भारत में प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था अत्यन्त समृद्ध एवं वैज्ञानिक थी।
शब्द कुन्जीः प्राथमिक शिक्षा, भारत में प्राथमिक शैक्षिक विकास, राष्ट्रीय शिक्षा नीतियाँ, प्राथमिक शैक्षिक समस्याएँ।
How to cite: Dwivedi, S. K. (2026). भारत में प्राथमिक शिक्षा का विकास और विद्यमान समस्याएँ: एक अध्ययन. Anubodhan, 2(4), 25–30. https://doi.org/10.65885/anubodhan.v2n4.2026.143