अमित कुमार साहनी 1, डॉ० प्रवीन कुमार सिंह 2
1 शोधार्थी, रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
Corresponding author: अमित कुमार साहनी, E-mail: amit.student@ddugu.ac.in
2 वरिष्ठ सहायक आचार्य, रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
Issue: Vol. 2 No. 3 (September 2026) – Anubodhan
प्राप्तिः 20 सितम्बर 2026 / स्वीकृतः 28 सितम्बर 2026 / प्रकाशित: 30 सितम्बर 2026
DOI: https://doi.org/10.65885/anubodhan.v2n3.2026.139
Abstract
हिमालयी क्षेत्र वर्तमान समय में एशिया की बदलती भू-राजनीति का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है। भारत, चीन और भूटान के मध्य स्थित भौगोलिक एवं रणनीतिक संबंधों ने इस क्षेत्र की सुरक्षा, स्थिरता और शक्ति-संतुलन को विशेष रूप से प्रभावित किया है। भूटान आकार और जनसंख्या की दृष्टि से छोटा देश है, किंतु भारत तथा चीन के बीच इसकी भौगोलिक स्थिति इसे अत्यंत महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थान प्रदान करती है। भारत और भूटान के संबंध ऐतिहासिक विश्वास, आर्थिक सहयोग, विकास साझेदारी तथा सुरक्षा हितों पर आधारित हैं, जबकि चीन और भूटान के बीच अभी तक औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित नहीं हुए हैं तथा दोनों देशों के मध्य सीमा विवाद का समाधान लंबित है। दूसरी ओर, चीन की आर्थिक, आधारभूत संरचनात्मक और कूटनीतिक सक्रियता तथा भूटान-चीन सीमा वार्ताओं में हुई प्रगति ने भारत की रणनीतिक चिंताओं को बढ़ाया है। विशेष रूप से डोकलाम क्षेत्र का महत्व इसलिए अधिक है क्योंकि यह भारत, चीन और भूटान के त्रि-जंक्शन के निकट स्थित है तथा इसके समीप सिलीगुड़ी कॉरिडोर भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों को मुख्य भूभाग से जोड़ता है। 2017 का डोकलाम गतिरोध इस त्रिकोणीय संबंध की सुरक्षा-गतिशीलता को समझने की दृष्टि से महत्वपूर्ण घटना थी। हाल के वर्षों में भूटान और चीन के बीच तीन-चरणीय रोडमैप के क्रियान्वयन तथा सीमा-वार्ताओं में प्रगति हुई हैय मार्च-अप्रैल 2026 में दोनों देशों की 15वीं विशेषज्ञ समूह बैठक भी हुई। दूसरी ओर, भारत और भूटान ने ऊर्जा, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास सहयोग को निरंतर विस्तारित किया है। सितंबर 2026 में भारत के विदेश मंत्री की भूटान यात्रा के दौरान 13वीं पंचवर्षीय योजना, जलविद्युत, सीमा-संबंधी सहयोग तथा कनेक्टिविटी सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा हुई। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य भारत-भूटान-चीन त्रिकोणीय संबंधों में उभरती भू-राजनीतिक प्रवृत्तियों का विश्लेषण करना तथा भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर उनके संभावित प्रभावों का मूल्यांकन करना है।
शब्द कुंजीः भारत-भूटान संबंध, हिमालयी भू-राजनीति, डोकलाम, राष्ट्रीय सुरक्षा, सिलीगुड़ी कॉरिडोर, सीमा विवाद, जलविद्युत, रणनीतिक साझेदारी।
How to cite: Sahani, A., & Singh, P. K. (2026). भारत-भूटान-चीन त्रिकोणीय सम्बन्ध: बदलती हिमालयी भू-राजनीति और भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में एक विश्लेषणात्मक अध्ययन. Anubodhan, 2(3), 424–428. https://doi.org/10.65885/anubodhan.v2n3.2026.139