रविन्द्र कुमार बैस 1, डॉ० प्रवीण कुमार गुप्ता 2
1 शोधार्थी, योग विभाग, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, मध्य प्रदेश
Corresponding author: रविन्द्र कुमार बैस, E-mail: ravindrabais2000@gmail.com
2 सहायक आचार्य, योग विभाग, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, मध्य प्रदेश
Corresponding author: डॉ० प्रवीण कुमार गुप्ता, E-mail: pkggkpup@gmail.com
Issue: Vol. 2 No. 3 (September 2026) – Anubodhan
प्राप्तिः 26 अगस्त 2026 / स्वीकृतः 7 सितम्बर 2026 / प्रकाशित ऑनलाइन: 18 सितम्बर 2026
DOI: https://doi.org/10.65885/anubodhan.v2n3.2026.103
Abstract
योग प्राचीन भारतीय परंपरा की एक समग्र साधना पद्धति है, जिसका उद्देश्य शरीर, मन और चेतना के बीच संतुलन स्थापित करना है। वर्तमान समय में वैज्ञानिक अनुसंधानों, विशेषकर न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में, योग के प्रभावों का गहन अध्ययन किया जा रहा है। यह शोध-पत्र आधुनिक विज्ञान और न्यूरोसाइंस के संदर्भ में योग के प्रभावों का विश्लेषण प्रस्तुत करता है। न्यूरोसाइंस मस्तिष्क, तंत्रिका तंत्र और उनकी कार्यप्रणाली का अध्ययन करता है। वर्तमान न्यूरोइमेजिंग जैसे fMRI, EEG और PET स्कैन के माध्यम से यह समझना संभव हो पाया है कि नियमित योगाभ्यास मानव मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। योग, ध्यान और प्राणायाम के नियमित अभ्यास से मस्तिष्क की संरचना और उसकी कार्यप्रणाली में लाभकारी परिवर्तन देखे गए हैं। इसके अतिरिक्त अनेक अध्ययनों में यह संकेत मिलता है कि योग और ध्यान न्यूरोप्लास्टिसिटी की प्रक्रिया को भी प्रोत्साहित करते हैं। योग अभ्यास स्वायत्त तंत्रिका तंत्र के संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्राणायाम और ध्यान से पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र सक्रिय होता है, जिससे तनाव हार्मोन कॉर्टिसोल का स्तर कम होता है तथा मानसिक शांति और स्थिरता बढ़ती है। साथ ही EEG अध्ययनों से यह भी ज्ञात हुआ है कि योग और ध्यान से अल्फा और थीटा ब्रेन वेव्स में वृद्धि होती है, जो गहन विश्राम और मानसिक एकाग्रता से संबंधित हैं। अतः इस अध्ययन के माध्यम से योग और न्यूरोसाइंस के बीच के संबंध को समझने का प्रयास किया गया है, जो यह दर्शाता है कि नियमित योगाभ्यास मानव स्वास्थ्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
बीज शब्द (Keywords): मानसिक स्वास्थ्य, न्यूरोसाइंस, ध्यान, तंत्रिका तंत्र, यौगिक चिकित्सा
How to cite: Bais, R. K. & Gupta, P. K. (2026). आधुनिक विज्ञान और न्यूरोसाइंस में योग के प्रभाव का अध्ययन. Anubodhan, 2(3), 103–108. https://doi.org/10.65885/anubodhan.v2n3.2026.103